फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग एलबम: यामी गौतम ने शादी पर पहनी मां की साड़ी, खुद मेकअप कर बनी थीं 'लाल परी'

Fri, 11 Jun 2021 09:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम अपनी शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। यामी ने निर्देशक आदित्य धर से शादी रचाई है। आदित्य ने फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया था जो पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में यामी भी अहम भूमिका में नजर आईं थी। इस फिल्म के दौरान यामी और आदित्य में प्यार बढ़ा था जिसके बाद उन्होंने शादी रचा ली। बता दें कि यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में 4 जून को शादी रचाई थी। दरअसल यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं।
 
मां की साड़ी पहन दुल्हन बनीं थीं यामी

यामी पर्दे पर जितने भी ग्लैमरस किरदार निभाती हों, लेकिन शादी में वो बेहद सादगी और खूबसूरत भरे अंदाज में नजर आईं थीं। बता दें कि यामी ने शादी वाले दिन अपनी मां की साड़ी पहनी थी और अपना मेकअप खुद किया था। जहां दूसरी अभिनेत्रियां बड़े बड़े मेकअप आर्टिस्ट की मदद से दुल्हन बनती हैं तो वहीं यामी खुद से ही तैयार हो गईं थी। यामी दुल्हन के रुप में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्हें दुल्हन के रूप में देखकर हर कोई अपना दिल हार गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : Instagram
यामी ने सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी साथ ही मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री ने पारंपरिक गहने पहने हुए थे। इसमें चोकर, पहाड़ी नथ और मांग टीका शामिल है। उन्होंने बेहद ही साधारण मेकअप किया था लेकिन गहने और साड़ी में उनके चेहरे की खूबसूरती बिल्कुल ही अलग तरीके से निखर के सामने आ रही थी। एक वेडिंग ब्लॉगर ने यामी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यामी ने अपनी मां की साड़ी पहनी है और खुद से मेकअप किया है। यामी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं'। वहीं अपनी शादी की तस्वीर साझा करते हुए यामी ने लिखा था, 'आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, यामी और आदित्य'। बता दें कि यामी की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं।


विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम अपनी मां और बहन के साथ - फोटो : Instagram
9 जून को अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर यामी ने एक तस्वीर साझा की थी जो उनके शादी के एलबम में से एक थी। इसमे वो अपनी मां और बहन के साथ पोज देती नजर आ रहीं थीं। इस तस्वीर को साझा करते हुए यामी ने लिखा था , 'हर दिन हम कुछ ज्यादा ही अपनी मां की तरह बन जाते हैं,  हम प्राउडर नहीं हो सकते! जन्मदिन मुबारक हो मां।
 

4 of 5
यामी गौतम - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थीं। जिसमे वो काफी सिंपल लुक में नजर आ रही थी। शादी की इस रस्म के लिए उन्होंने बहुत ही साधारण लुक ही कैरी किया था। पीले रंग के सिल्क के कुर्ते में यामी खूबसूरत दिख रही थीं। उनकी शादी की तस्वीरों पर सिर्फ फैंस ने ही नहीं बल्कि सितारों ने भी जमकर प्यार लुटाया था। इसके अलावा वो शादी के बाद हरे रंग की साड़ी में भी नजर आईं थीं जिसमें वो बहुत ही शानदार लग रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
बता दें कि यामी और आदित्य की शादी ने जितना फैंस को खुशी दी उतना ही उन्हें हैरान भी किया था। दरअसल यामी और आदित्य ने किसी को भी अपनी शादी की भनक तक नहीं लगने दी थी। ऐसे में जब अचानक से उनकी शादी की खबरें सामने आईं तो फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि फैंस ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया और जिंदगी भर खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें