यामी गौतम
- फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के साथ यामी ने कैप्शन में बताया है कि, वह टीनेज से त्वचा की बीमारी से जूझ रही हैं, जिसका नाम केरारोसिस पिलारिस है और अब वह सभी को इस बीमारी के बारे में बताना चाहती हैं। यामी ने लिखा है, 'मैंने हाल ही में कुछ तस्वीरों के लिए शॉट दिए। जब वो पोस्ट प्रोडक्शन (जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है) के लिए जाने वाली थीं, जिससे मेरी स्किन कंडीशन केराटोसिस पिलारिस (Keratosis- Pilaris) को छुपाया जा सके, मैंने सोचा, हे यामी तुम इस तथ्य को क्यों नहीं मानती हो और इसके साथ तुम ठीक हो, इसे स्वीकर करो। बस जाने दो...(हां मैं अपने आप से जोर-जोर से बात करती हूं।)