यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 में 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले यामी गौतम ने कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया। पिछले साल 'ओएमजी 2' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद, अभिनेत्री 'आर्टिकल 370' थ्रिलर के साथ आने के लिए उत्साहित हैं। इंडस्ट्री में विभिन्न शैलियों में काम करने के बाद, यामी गौतम अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म के साथ आने के लिए भी काफी उत्साहित हैं।