फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Divorce: सालों तक साथ रहने के बाद जुदा हुईं इन सितारों की राहें, खबर ने तोड़ दिया था फैंस का दिल

Mon, 12 Feb 2024 12:25 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां ऐसी हैं, जिन्होंने सालों तक शादी जैसे पवित्र रिश्ते में बंधे रहने के बाद अपनी राहें अलग कर लीं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारों का तलाक - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन जगत में रिश्तों का बनना और बिगड़ना आम बात है। आए दिन मायानगरी मुंबई से सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती है, और देखते ही देखते सुर्खियों में छा जाती है। शोबिज की दुनिया से लिंकअप्स और ब्रेकअप की खबरें आना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, कभी-कभी इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को लेकर कोई ऐसी जानकारी भी सामने आती है, जिसे जानकर फैंस का दिल टूट जाता है। मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने सालों तक शादी जैसे पवित्र रिश्ते में बंधे रहने के बाद अपनी राहें अलग कर लीं। आइए इन सेलेब्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
ईशा देओल-भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली बेटी ईशा देओल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। ईशा देओल और भरत तख्तानी ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है। अभिनेत्री ने 12 साल पहले बिजनेसमैन भरत के साथ शादी रचाई थी। ईशा और भरत दो प्यारी बेटियों के अभिभावक हैं, लेकिन दूसरी बेटी के जन्म के बाद ही ईशा की जिंदगी में काफी कुछ बदलने लगा था। अचानक आई इस कपल के तलाक की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
सोहेल खान, सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया
सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सजदेह से शादी की थी। 24 साल तक रिश्ते में रहने के बाद जोड़े ने साल 2022 में अपनी राहें अलग कर लीं। पूर्व दंपति के दो बच्चे निर्वाण और योहान हैं। सोहेल खान और सीमा ने लव मैरिज की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वह फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने आई थीं। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। दोनों ने 24 साल पहले भागकर शादी की थी। वहीं, इनके तलाक की खबर से फैंस को तगड़ा झटका लगा था।

Kashmira Irani Wedding: शादी के बंधन में बंधीं गोविंदा की भांजी कश्मीरा ईरानी, मनमोहक तस्वीरों पर डालें एक नजर

4 of 6
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सोहेल के भाई अरबाज खान की भी पहली शादी नहीं चल पाई। अभिनेता-निर्माता ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। सोहेल और मलाइका ने 19 साल तक साथ रहने के बाद साल 2017 में अपनी राहें अलग कर लीं। अरबाज हाल ही में शूरा खान के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। 

Bade Miyan Chote Miyan: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय-अजय को टक्कर देगा ये सितारा
विज्ञापन

5 of 6
अधुना भबानी, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मशूहर फिल्म निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर पहली बार साल 2001 में अधुना के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, 16 साल तक साथ रहने के बाद इस कपल ने तलाक ले लिया। तलाक का कारण दोनों का आपसी मतभेद बताया गया। वहीं, अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए फरहान ने शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी रचाई। फिलहाल वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। 

TBMAUJ First Weekend: 10 साल पीछे पहुंचा शाहिद कपूर का करियर, नई फिल्म का सप्ताहांत कलेक्शन ‘हैदर’ के करीब
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन-सुजैन - फोटो : social media
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की गिनती बॉलीवुड के आइडियल कपल में होती थी। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी, और अक्सर अपने पोस्ट और एक्टिविटी से फैंस को कपल गोल देते देखे जाते थे। वहीं, जब इनका तलाक हुआ तो फैंस समेत इंडस्ट्री के साथी कलाकार भी दंग रह गए। 14 साल तक साथ रहने के बाद ऋतिक-सुजैन ने साल 2014 में तलाक ले लिया। 

Bollywood Stars: इन सितारों ने असल जीवन में हो चुका है भूतों से सामना! लिस्ट में कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें