फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फीमेल म्यूजिशियन ने शेयर की ब्रेस्ट फीडिंग की तस्वीरें, कहा- मुझे अपने शरीर पर गर्व है

Mon, 19 Feb 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वर्ल्ड फेमस म्यूजिशियन अनुष्का शंकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। हालांकि इस तस्वीर में लोगों को हैरान करने वाली कोई बात नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर अपने आपको इस तरह से पेश करना सिर्फ एक बोल्ड काम ही नहीं बल्कि एक बड़ी चुनौती भी है। अनुष्का शंकर ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और एक बेहद साहस भरा काम करके दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल तस्वीर में अनुष्का अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने एक साहस भरा कैप्शन लिखकर ऐसे लोगों को जवाब भी दे दिया है जो इस तरह की फोटो पर सेलेब्स को ट्रोल करने लगते हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने लिखा है - '3 साल पहले आज ही के दिन मैं दूसरी बार मां बनी। मैं गौरवान्वित महसूस करती हूं उस चमत्कार के लिए जिसे मेरे शरीर ने पूरा किया।' अनुष्का ने आगे लिखा है- 'मैंने अपनी आत्मा में उससे एक वादा किया। तो मैं मेरे बेटे जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं और साथ ही मैं खामोशी से, फक्र के साथ और अनंत बार खुद के लिए सम्मान महसूस करती हूं। 
विज्ञापन

4 of 4
अनुष्का ने एकसाथ कई तस्वीरें अपलोड की हैं जिनमें एक तस्वीर उनके 3 वर्षीय बेटे की है और एक तस्वीर उस वक्त की है जब वह प्रेग्नेंट थीं। वहीं एक तस्वीर में अनुष्का सितार बजाती नजर आ रही हैं और उनका बेटा उनके पास लेटा हुआ है और इसके साथ ही उन्होंने वह तस्वीर भी अपलोड की है जिसमें वह अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती नजर आ रही हैं। वहीं लोगों ने इस तस्वीर को पोस्ट करने के साहस को लेकर उन्हें बधाई भी दी है। कई यूजर्स ने कहा है कि यह एक सम्मान भरा काम है। इससे शर्माने की कोई जरूरत नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें