आज का दिन हर महिला के लिए बेहद खास और अहम है। आज शुक्रवार, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। राजनीति से लेकर सिनेमा के क्षेत्र तक महिलाएं सब में आगे हैं। फिल्मों की बात करें बदलते सिनेमा के साथ महिलाओं को केंद्र में रखकर खूब कहानियां लिखी जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...