बॉलीवुड में फिल्में बनाने के लिए कलाकार, निर्देशक, निर्माता जैसे तमाम लोगों की जरूरत होती है। हालांकि बॉलीवुड जगत में आज के समय में अभिनेत्रियां अभिनेताओं के बराबर तो आ रही हैं, लेकिन निर्माता और निर्देशक की गिनती में आज भी पुरुषों का वर्चस्व ज्यादा दिखता है। हालांकि बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अभिनय करने के साथ साथ अब निर्माता भी बन चुकी हैं। अब वो सिर्फ फिल्मों में अभिनय करके ही नहीं बल्कि उन्हें प्रोड्यूस करके भी मोटी कमाई करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो बन चुकी हैं एक सफल फिल्म निर्माता।