फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day 2021: 'राजी' से लेकर 'क्वीन' तक, जब सिर्फ अभिनेत्रियों के दम पर हिट हुई फिल्में, दर्शक भी हो गए अभिनय के मुरीद

Mon, 08 Mar 2021 09:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत, तापसी पन्नू, आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज के बदलते समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं। यहां तक कि बॉलीवुड में भी अब महिलाओं को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक वक्त ऐसा था जब पुरुष प्रधान फिल्में ज्यादा बनती थीं। वहीं आज के समय में बहुत सी ऐसी फिल्में बनने लगी हैं जिनकी कहानी महिलाओं के ईर्द-गिर्द घुमती है। ऐसी फिल्में सिर्फ बन ही नहीं रही हैं बल्कि अभिनेत्रियां खुद के दम पर इन फिल्मों को हिट भी कर रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हिट फिल्मों के बारे में जिनमें अभिनेत्रियों ने साबित की अपनी प्रतिभा।
विज्ञापन

2 of 7
क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
क्वीन

विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना रणौत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में राजकुमार भी थे, लेकिन उनका किरदार सिर्फ कुछ समय के लिए ही पर्दे पर मौजूद था। इस फिल्म में कंगना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसका ब्वॉयफ्रेंड शादी करने से मना कर देता है और वो अपने हनीमून पर अकेले जाती है। साल 2013 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 7
पीकू - फोटो : Social Media
पीकू

फिल्मों में पिता और बेटे के रिश्तों को ध्यान में रखकर कई फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन बाप बेटी के रिश्ते पर कम ही फिल्में देखने को मिलती है। शुजीत सरकार ने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म पीकू का निर्माण किया था। इस फिल्म में सफर और बाप-बेटी के प्यारे रिश्ते की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में इरफान खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

4 of 7
पिंक
पिंक

रंग का ना तो कोई धर्म होता है ना कोई लिंग फिर भी गुलाबी रंग को हमेशा से महिलाओं का प्रतिनिधि बताया गया है। ऐसे में फिल्म पिंक बनाई गई जिसमें महिलाओं की कहानी दिखाई गई जो छेड़खानी का शिकार होने के बाद लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाती हैं। इस फिल्म में महिलाओं के कपड़े से उनका चरित्र आंकना, घर लौटने का समय, ना का मतलब जैसे कई संगीन मुद्दे उठाए गए थे। फिल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, आमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म राजी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राजी

आलिया भट्ट ने फिल्म 'राजी' में एक हिंदुस्तानी जासूस का किरदार निभाया था जो देश की रक्षा के लिए एक पाकिस्तानी परिवार में शादी कर लेती है। मेघना गुलजार द्वारा बनाई गई इस फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय की जबरदस्त तारीफ हुई थी। उनके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, विक्की कौशल, सोनी राजदान और रजत कपूर भी नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 7
लज्जा - फोटो : Lajja
लज्जा

इस फिल्म में सितारों की लंबी लाइन लगी थी, लेकिन रेखा, मनीषा कोईराला और माधुरी दीक्षित के अभिनय के आगे फिल्म के हीरो साइड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में महिलाओं पर समाज में होने वाले अत्याचारों और उनके खिलाफ इन अभिनेत्रियों द्वारा उठाए गए कदम को दिखाया गया था। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
thappad - फोटो : amar ujala
थप्पड़

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। इस फिल् में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के जरिए घरेलू हिंसा के मामले को उठाया गया था। इसके साथ ही फिल्म के टाइटल के जरिए बताया गया था कि थप्पड़ इतनी सी बात नहीं होती है। फिल्म में मानवी कौल, कुमुद मिश्रा, तनवी आजमी और राम कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें