Neil Nitin Mukesh
- फोटो : Sony
शाहरुख की इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।' हालांकि ये बात नील को बुरी लग जाती है और वह शाहरुख को जवाब देते हुए कहते हैं, 'बहुत अच्छा सवाल है सर, शुक्रिया शाहरुख और सैफ सर लेकिन क्या मैं थोड़ी सी इजाजत ले सकता हूं कुछ बोलने के लिए?' नील कहते हैं, 'असल में मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बेइज्जती है। यह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि आप दोनों के लिए इस तरह का सवाल करना बहुत घटिया बात है, हमेशा इस तरह से फिल्म सेट के पोडियम पर खड़े होकर मजाक बनाना।'