फिल्म 'लगान'
- फोटो : यूट्यूब @NetflixIndia
लगान
इस लिस्ट में आमिर खान की लगान पहले नंबर पर है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने देश के साथ विदेश में भी धमाल मचा दिया था। साल 2001 में आई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी की श्रेणी में आठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे।