फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: तमिल फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे आमिर खान? एक तस्वीर से लगाई जा रहीं अटकलें

Mon, 04 Sep 2023 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरी भाषा के सितारों का दूसरी भाषा की फिल्मों में अभिनय करना आजकल आम हो गया है। हाल ही में मलयालम स्टार मोहनलाल, कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार और बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने रजनीकांत की 'जेलर' में कैमियो भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित विजय की 'लियो' में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। अब, ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान को एक तमिल फिल्म में कास्ट किया जा सकता है।
Falak Khan: नेपोटिज्म पर बोलीं 'चंपारण मटन' एक्ट्रेस फलक खान, कहा- एक्टर के बेटे में एक्टिंग हो यह जरूरी नहीं
 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
यह तो सबको पता है कि एजीएस प्रोडक्शंस वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित विजय की अगली 'दलपति 68' और मोहन राजा द्वारा निर्देशित जयम रवि-स्टारर 'थानी ओरुवन 2' का निर्माण कर रही है, जिसकी हाल ही में घोषणा की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि मुख्य अभिनेता के अलावा फिल्म के दोनों कलाकारों की घोषणा होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच एजीएस प्रोडक्शंस की ऐश्वर्या कल्पथी ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान से मुलाकात कर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आते ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वह दोनों फिल्मों में से किसी एक में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
ऐश्वर्या कल्पपति ने आमिर खान के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा कि मुझे हमारे समय के महानतम अभिनेताओं में से एक से मिलने का मौका मिला।" बता दें कि फैंस 'थानी ओरुवन 2' में एक मजबूत खलनायक की उम्मीद जता रहे हैं जो पहले भाग में सिद्धार्थ अभिमन्यु के रूप में अरविंद स्वामी द्वारा स्थापित मानक के साथ न्याय कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : social media
कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर को 'थानी ओरुवन 2' में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए चुना जा सकता है। यदि वह ऐसा करते हैं, तो वह फिल्म के साथ तमिल में अपनी शुरुआत करेंगे और इससे उनके तमिल प्रशंसकों को काफी खुशी होगी। इस बीच, अगर आमिर खान विजय की 'दलपति 68' में अभिनय करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, तो लोगों को इस फिल्म में दो शानदार एक्टर एक साथ पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
Dono Trailer: सनी के बेटे राजवीर की 'दोनों' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी संग रोमांस करते आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें