कृति सेनन ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती' फिल्म से शुरुआत की और तब से कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। अब अभिनेत्री ने अपने नौ साल के करियर के बाद खुद का प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर लिया है। हाल ही में उन्हें 2021 की फिल्म 'मिमी' उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन जब उन्होंने शुरुआत की तो चीजें आसान नहीं थीं। अब अभिनेत्री ने अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया है।