शाहरुख खान
- फोटो : social media
हाल ही में अनुभव सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे फिल्म रॉ वन को बॉलीवुड ने फ्लॉप साबित कर दिया था। हालांकि आज वह फिल्म हिट है, लेकिन उस वक्त उस फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया था। जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान को फिसड्डी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, 'आज रॉ वन हिट है, लेकिन जब यह रिलीज हुई थी, तब इसे फ्लॉप करार दिया गया था। उस वक्त इंडस्ट्री चाहती थी कि शाहरुख फेल हो जाएं, क्योंकि वे इतने बड़े बजट की फिल्म का सामना नहीं करना चाहते थे।'