फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब ऋषि कपूर का फैन हो गया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, गिफ्ट करना चाहता था जूते

Thu, 28 Oct 2021 01:50 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर-दाऊद इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर इंडस्ट्री में एक से एक कहानियां हैं। दुबई में बॉलीवुड एक्टर्स के साथ पार्टी और अभिनेत्रियों के साथ अफेयर्स की चर्चाएं, आज भी बॉलीवुड गलियों में गूंजती हैं। ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं है, जिनके साथ अंडरवर्ल्ड का किस्सा नहीं जुड़ा हो। लेकिन एक ऐसा ही किस्सा पुराने सुपरस्टार ऋषि कपूर को लेकर भी है। ऋषि कपूर को लेकर दीवानगी के बारे में सबको मालूम होगा लेकिन उनकी फैन्स की लिस्ट में सबसे बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन का नाम भी शामिल है। ये डॉन कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम था। जानिए क्या है, दाऊद और ऋषि कपूर का किस्सा, जो शायद आपने नहीं सुना होगा। दरअसल दाऊद, ऋषि कपूर को बहुत पसंद करते थे। इस बात के बारे में ऋषि कपूर ने खुद अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है। आइए जानते हैं कि क्या है ये किस्सा?
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर का फैन था दाऊद
अपनी ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में चिंटू जी ने लिखा कि दोनों की एक बार मुलाकात हुई थी। ये मुलाकात दुबई में हुई थी। ऋषि कपूर दाऊद से मिलने उसके घर गए थे। दाऊद से ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था। चाय पर इसलिए बुलाया था कि दाऊद का कहना था कि वो ना शराब पीता है और न ही परोसता है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी मुलाकात मॉल में हुई
एक बार जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर दुबई के एक मॉल में घूम रहे थे तो वहां दाऊद भी मौजूद था। वो अपने 8 से 10 बॉडीगार्ड के साथ मौजूद था। दाऊद ने ऋषि कपूर को देखते ही कहा कि आपको जो लेना है ले लीजिए। इस पर जब ऋषि कपूर ने इनकार किया तो दाऊद ने कहा कि वो उनकी बेहद इज्जत करता है और उनके लिए खुद शॉपिंग करना चाहता है।

4 of 5
ऋषि कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
दाऊद के साथ बिताए चार घंटे
अपनी बायोग्राफी में ऋषि कपूर ने बताया कि दाऊद के साथ उन्होंने 4 घंटे बिताए थे। इस पर उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर बात की थी। दाऊद ने बॉलीवुड कलाकारों को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि वो इंडस्ट्री के कौन कौन से कलाकारों को पसंद करते हैं। साथ ही ऋषि कपूर ने बायोग्राफी में ये भी लिखा कि दाऊद को भारत में किए अपने अपराधों को लेकर कोई गिला या दुख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कपूर - फोटो : Instagram
इसके अलावा जब राज कपूर की मृत्यु हुई थी, तब भी एक व्यक्ति को दाऊद ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ऋषि कपूर के घर भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें