बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान पिछले 25 साल से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।वो 55 साल के हैं और उनको फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। शाहरुख को भारत सरकार पद्मश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है। उन्होंने अब तक 14 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं, जो शाहरुख को जी जान से चाहते हैं। हालांकि, ऐसे भी कई अवसर आये हैं, जब शाहरुख खान की कही हुई बातों को लेकर सब चौंके हैं।
जब आर्यन को लेकर ऐसी बातें बोल गए थे शाहरुख खान
ऐसे ही एक बार जब उन्होंने अपने बेटे को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिससे सब हैरान रह गये थे। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहते हैं, उनका बेटा आर्यन वो सारे गलत कार्य करे, जो वो जवानी में नहीं कर पाये। अब मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी हिरासत में लिया गया है। अगली स्लाइड में पढ़िये शाहरुख ने अपने बेटे को लेकर क्या कहा था?