बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में आर्यन खान का नाम भी सामने आया है। एनसीबी की छापेमारी के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी हिरासत में लिया गया है। आपको बता दें कि सालों पहले शाहरुख खान ने अपने बेटे को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिससे सब हैरान रह गये थे। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहते हैं, उनका बेटा आर्यन वो सारे गलत कार्य करे, जो वो जवानी में नहीं कर पाये।
शाहरुख खान पिछले 25 साल से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वो 55 साल के हैं और उनको फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान कहा जाता है। शाहरुख को भारत सरकार पद्मश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है। उन्होंने अब तक 14 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं, जो शाहरुख को जी जान से चाहते हैं। हालांकि, ऐसे भी कई अवसर आये हैं, जब शाहरुख खान की कही हुई बातों को लेकर सब चौंके हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि उन्होंने क्यों कहा था मेरा बेटा ड्रग्स ले