एक समय था, जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का नाम उन जोड़ियों में शामिल था, जो फैंस के बीच अपनी कैमिस्ट्री की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। लंबे समय से दोनों की जिंदगी में चल रही उथल पुथल को लेकर चर्चा हो रही थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि, नागा और सामंथा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और फिर नागा चैतन्य ने इन अफवाहों को सच साबित किया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, वह अलग हो रहे हैं।
इन सब खबरों के बीच, सामंथा का एक थ्रोबैक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह बताती हुई नजर आ रही हैं कि, उनके पति नागा उन्हें भारी गलतियों के बावजूद प्यार करते हैं। इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने लिव इन रिलेशनशिप के बारे में भी बताया था। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू में बारे में।