बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की लगातर सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब उनका नाम कई बार विवादों में आया है। इससे पहले भी राज के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा था जिसका खुलासा खुद शिल्पा ने किया था। साल 2019 में ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में बम धमाका हुआ था।
इस धमाके में 250 लोगों की जान गई थी और 500 लोग घायल हुए थे। शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस धमाके में राज कुंद्रा भी बाल-बाल बचे थे। शिल्पा ने कहा था, 'मेरे लिए सबसे डरावनी बात यह थी कि जिस दिन ये बम धमाका हुआ तब राज और उनके दोस्त उस होटल में थे। भगवान की कृपा थी कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ।'