परवीन बाबी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल
असल में अमिताभ और परवीन ने एक साथ कई फिल्में की थीं। ‘दीवार’, ‘मजबूर’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘काला पत्थर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शक पसंद भी खूब किया करते थे लेकिन फिर परवीन बॉबी अमिताभ पर खुलेआम आरोप लगाने लगीं कि वो उन्हें मार डालेंगे। उनको अमिताभ से डर लगने लगा। यह उस वक्त की बात है जब परवीन बाबी एक गंभीर मानसिक बीमारी पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं।