भारतीय फिल्में
- फोटो : Social media
सुल्तान, दिलवाले, पीके, बाजीराव मस्तानी, बाहुबली 2 जैसी फिल्मों ने पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया था। वहीं, सीमा पार कुछ बॉलीवुड एक्टर्स को बेहद प्यार मिला तो कुछ को बिल्कुल नकार दिया गया और उनकी भूमिका के कारण पसंद भी नहीं किया गया। आज हम बताएंगे कि कभी भारत का अभिन्न हिस्सा रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान में किन-किन भारतीय सितारों को खूब मोहब्बत मिली और किन्हें लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया।