फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैशबैक: प्यार के बाद भी मुमताज ने ठुकरा दिया था शम्मी कपूर के शादी का प्रस्ताव, बोलीं- किसी को समझ नहीं आया कि...

Mon, 04 Oct 2021 12:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शम्मी कपूर, मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मुमताज बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। मुमताज ने इंडस्ट्री में लंबे समय तक राज किया। पर्दे पर उनके दमदार अभिनय को तो पसंद किया जाता ही था साथ ही उनकी जबरदस्त और खूबसूरत अदाओं पर भी हर कोई फिदा था। उस दौर में सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार उन्हें अपना बनाने की ख्वाहिश रखते थे। इसमें शम्मी कपूर का नाम भी शामिल था।

मुमताज ने ठुकरा दी थी शम्मी की मोहब्बत

मुमताज ने बताया कि किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ था कि शम्मी उनसे प्यार करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। हालांकि उन्होंने शम्मी को मना कर मयूर माधवानी से शादी कर ली। मुमताज ने बताया था कि लोगों को इस बात का यकीन नहीं हुआ था कि मैंने शम्मी को शादी के लिए मना किया है जबकि वो बहुत अमीर थे।
विज्ञापन

2 of 5
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा कि, 'उस वक्त पूरी दुनिया मेरी शादी देखना चाहती थी लेकिन ये मेरा फैसला था कि मैं किसके साथ खुश रहूं। शम्मी कपूर मेरे साथ बहुत प्यार से व्यवहार करते थे। किसी को इस बात पर भी यकीन नहीं हुआ कि मैं उन्हें शादी के लिए मना कर सकती हूं। हर किसी के मन में यही सवाल था कि मैं शम्मी जैसे रईस कलाकार को कैसे मना कर सकती हूं? हालांकि मैंने मयूर माधवानी से शादी की और भगवान की कृपा से उनके पास भी बहुत दौलत है'।
विज्ञापन

3 of 5
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो शम्मी कपूर ने शर्त रखी थी कि मुमताज अगर उनसे शादी करेंगी तो फिर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ेगी। मुमताज ने अपने परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए फिल्मों में कदम रखा था ऐसे में वो किसी भी तरह से इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद मुमताज ने इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया और शम्मी के साथ उनकी शादी नहीं हो पाई।

4 of 5
फिरोज खान, मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मुमताज की बेटी नताशा ने फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से शादी की है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब मुमताज और फिरोज खान की शादी की खबरें आती थीं। इस पर उन्होंने कहा कि, 'फिरोज खान के साथ मैंने कभी भी शादी करने या सैटल होने के बारे में नहीं सोचा। फिरोज खान से शादी करना कुएं में कूदने जैसा है। ये ऐसा था जैसे दिल तोड़वाने के लिए तैयार रहना। एक बार शम्मी संग मेरा दिल टूट चुका था अब मैं दोबारा ऐसा नहीं चाहती थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मुमताज अचानक से अभिनेता धर्मेंद्र के घर पहुंच गई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन भी मौजूद थी। मुमताज को अपने घर पर देख धर्मेंद्र काफी खुश दिखे। उन्होंने जोरदार अंदाज में मुमताज का स्वागत किया। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी उनके साथ मौजूद रहीं। धर्मेंद्र से मुमताज की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुईं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें