फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक एक्ट्रेस को जब PAK क्रिकेटर्स ने लगाई थी फटकार तब धोनी ने दिखाई थी ऐसी दरियादिली

Tue, 23 Jul 2019 12:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dhoni - फोटो : Social Media
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हुई भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर कयासों का दौर जारी है। इस बीच बताया जा रहा है कि धोनी टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। वह अगले दो महीने भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी की ट्रेनिंग लेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Mathira Khan - फोटो : instagram
एमएस धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा से बल्कि अपने अच्छे कामों से भी लोगों का दिल जीता है। एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक घटना सुनाई थी, जिसने से साबित कर दिया कि माही एक बड़े दिलवाले इंसान हैं। मथिरा खान ने धोनी के साथ हुई अपनी एक मुलाकात का जिक्र किया था। ये बात साल 2008 में एशिया कप के दौरान की है।
विज्ञापन

3 of 6
Mathira Khan - फोटो : instagram
मथिरा की 'कैप्टन कूल' से मिलने की कहानी बेहद रोचक है। यह कहानी टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे के दौरान चर्चा में आई थी। मथिरा उसी होटल में रुकी थी जहां टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी रुके थे। मथिरा अपने फेवरेट पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का ऑटोग्राफ लेना चाहती थीं।

4 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
मथिरा ने बताया था, 'कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मुझे ऑटोग्राफ दिया लेकिन कुछ भड़क गए और कहा कि लोग खाना भी नहीं खाने देते। मेरा मन उदास हो गया और मुझे रोने का मन करने लगा और मैं अपनी टेबल पर जाने लगी। तभी एक इंडियन क्रिकेटर ने मुझे आवाज दी और कहा कि हम भी क्रिकेटर हैं यहां आकर ऑटोग्राफ ले लो।'
विज्ञापन

5 of 6
धोनी - फोटो : file
'जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी ने ना केवल मुझे ऑटोग्राफ दिया बल्कि मुझे अपने बगल वाली सीट की पेशकश की, और बातचीत की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mathira - फोटो : Social Media
मथिरा खान धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'अगर वो पाकिस्तान की वजीर-ए-आजम होती तो भारत से कहती कि पूरा देश ले लो लेकिन धोनी को दे दो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें