भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का अपना अलग अंदाज है जिसके सब दीवाने हैं। इंडस्ट्री में कुछ सितारों के नाम का बोलबाला है और कुछ जोड़ियां ऐसी हैं जो पर्दे पर आते ही हंगामा मचा देती हैं। इसमें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है। इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी बहुत ही पसंद की जाती है। साल 2014 मे उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई थी और आज भी पर्दे पर उनका जादू छाया रहता है। जब भी दोनों साथ आते हैं फैंस उन्हें देखकर दीवाने हो जाते हैं। दोनों ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया है।
आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी है सुपरहिट
उनकी जोड़ी से जुड़ा ऐसा ही एक सवाल द कपिल शर्मा शो में पूछा गया था जिसका दिनेश ने बहुत ही मजाकिया जवाब दिया था। काफी समय पहले द कपिल शर्मा शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी पहुंचे थे।