शेरशाह
- फोटो : शेरशाह
उन्होंने कहा था कि ये फिल्म डिंपल चीमा को भावुक करने वाली फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने के बाद मैंने उन्हें मैसेज किया था। वो निजता चाहती हैं और मैं उनकी निजता का सम्मान करती हूं। कियारा आडवाणी का कहना है कि वो जब कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवार से मिली थीं, तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे। कियारा का यह भी कहना था कि फिल्म रिलीज होने के बाद मैं जब कैप्टन बत्रा के परिवार से मिलीं, तो उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल डिंपल की तरह लग रही थी। इस बात से मेरी आंखों में आंसू आ गए। बता दें कि डिंपल चीमा और दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा शादी करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही कारगिल युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा शहीद हो गए और उसके बाद डिंपल चीमा ने हमेशा के लिए उनकी यादों को संजो कर रखने की कसम खाई और वो अब तक अविवाहित हैं।