फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमिताभ बच्चन के सामने ही जया ने रेखा को मार दिया था थप्पड़, ऐसा हो गया था माहौल

Fri, 09 Apr 2021 09:11 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वो भी एक समय था जब अमिताभ बच्चन और रेखा के इश्क के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियों में रहा करते थे। हालांकि अभी भी इन पर सुगबुगाहट होती रहती है। इस बीच रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा हम आपको बता रहे हैं। यह तब की बात है जब दोनों एक-दूसरे के जबरदस्त आकर्षण में थे।
विज्ञापन

2 of 5
रेखा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शादीशुदा अमिताभ बच्चन के लिए रेखा जहां अक्सर अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं, वहां बिग बी इस मामले में हमेशा खामोश ही नजर आए। जया बच्चन भी इन खबरों पर काफी सहज ढंग में अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। हालांकि बीच में कुछ ऐसी खबरें भी आती रहीं जिन पर यकीन करना मुश्किल था। एक वक्त था जब चीजें उनके हाथ से बाहर हो रही थीं और जया खुद को रोक नहीं पाई और फिल्म के सेट पर उन्होंने रेखा को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह बात फिल्म 'राम बलराम' के समय की है। दरअसल, इस फिल्म में प्रोड्यूसर टीटो टोनी अमिताभ बच्चन और रेखा को कास्ट करना चाहते थे लेकिन जया ऐसा नहीं चाहती थीं। इंडस्ट्री में अच्छी पहुंच होने के चलते जया ने रेखा की जगह जीनत अमान को कास्ट करने के लिए टीटो टोनी को मना लिया।

4 of 5
रेखा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा को यह बात पता चली तो उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर विजय आनंद को अप्रोच करके कहा कि वह फिल्म में काम करना चाहती हैं। बाद में रेखा ने टीटो को फोन करके ऐसा ऑफर दिया कि वह मना नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वो फिल्म में फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं। बस फिर क्या था रेखा और अमिताभ को लेकर फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। उस समय जया अमिताभ को रेखा के साथ फिल्म न करने के लिए समझाते हुए थक चुकी थीं। लेकिन ये जोड़ी हिट थी और उन्हें साथ में कई ऑफर मिल रहे थे जिन्हें बिग बी भी नहीं ठुकरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान जया सेट पर पहुंच गईं। उस वक्त रेखा और अमिताभ बच्चन एकांत में बैठे बात कर रहे थे। जया बच्चन से यह देखा नहीं गया और उन्होंने गुस्से में अमिताभ बच्चन के सामने रेखा को थप्पड़ मार दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने दोनों के रिश्ते को लेकर कहा था कि अगर यह सच होता तो वह मेरे पास नहीं होते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें