वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : Instagram
कैंटीन में ही नताशा से हुआ प्यार
बचपन में खाने के शौकीन वरुण धवन क्लास रूम से ज्यादा कैंटीन में मिलते थे।पहली बार जब उन्होंने नताशा दलाल को कैंटीन में देखा तो उन्हें देखते ही प्यार हो गया। वरुण धवन खुद कहते हैं, ''कैंटीन में लंच के दौरान जब नताशा चलते हुए मेरे सामने आई, तब देखते ही मुझे उससे प्यार हो गया था। हालांकि उसने मुझे तीन-चार बार रिजेक्ट किया था लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी।' बता दें कि कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वरुण और नताशा ने बीते साल 24 जनवरी को शादी कर ली।