फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः पहली फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को करना पड़ा था ये काम, अभिनेता ने किया संघर्ष के दिनों को याद

Sun, 24 Apr 2022 02:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं। बॉलीवुड में विवेक ओबेरॉय का सफर काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। 'ओमकारा' से लेकर 'साथिया' तक, अभिनेता ने अपने दो दशकों से अधिक के करियर में कई फिल्मों में काम किया। हाल ही में, विवेक ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआती दिनों के स्ट्रगल और लव लाइफ को याद करते हुए कई खुलासे किए। 
विज्ञापन

2 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
ऐसे मिली फिल्म कंपनी
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विवेक ने अपने जीवन से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया और अपने संघर्ष को याद किया। अभिनेता को इंडस्ट्री में अपनी डेब्यू फिल्म 'कंपनी' पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। उन्हें कभी स्टार किड होने का फायदा नहीं मिला और न वह लेना चाहते थे। विवेक ने कहा कि, "मुझे नहीं पता कि मैंने 'कंपनी' को चुना था या 'कंपनी' ने मुझे चुना। उस समय हर कोई मुझे कहता था कि मैं बहुत बड़ी गलती कर रहा हूं। जब मैं न्यूयॉर्क से फिल्म की पढ़ाई करके वापस आया, तो लोगों ने यह बहुत पहले से तय कर लिया था कि मेरे पिता मुझे एक फिल्म में लॉन्च करेंगे। मेरे पिता ने मुझे एक फिल्म करने के लिए साइन भी किया था, जो अब्बास मस्तान प्रोड्यूस कर रहे थे। इस बात का पता चलते ही मेरी रातों की नींद गायब हो गई थी क्योंकि मैं कभी भी अपने पिता का सिर झुका हुआ नहीं देखना चाहता था। मेरे आदर्श हमेशा से मेरे पिता थे, तो मुझे डर था कि कहीं मैं फेल न हो जाउं।"
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विवेक ने आगे बढ़कर किया मना
विवेक ने खुलासा करते हुए बताया कि एक दिन वह उठे और उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह यह फिल्म नहीं कर सकते और वह अपनी योग्यता के आधार पर स्ट्रगल करने और काम ढूंढने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। "उस दिन से मैंने अलग-अलग निर्माताओं के पास जाकर, उनके दरवाजे के बाहर खड़े होकर 'ऑडिशन्स' दिए। यह सब करने में मुझे 15-16 महीने लग गए। अपने पैरों पर खड़े होने के लिए मैंने अपना सरनेम तक छोड़ दिया था क्योंकि मैं अपने पिता के नाम की वजह से कोई फिल्म नहीं करना चाहता था। मैं अपनी योग्यता के आधार पर अभिनेता बनना चाहता था। यह मेरे करियर का बहुत नाजुक समय था। फिर मैंने एक दिन सुना कि राम गोपाल वर्मा 'कंपनी' नाम की फिल्म बना रहे हैं और किसी तरह मुझे उनसे मिलने का मौका मिला।"

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
रिलेशनशिप में रहे फेल
इस दौरान विवेक ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि "मैंने जितनी ज्यादा लड़कियों को डेट किया अपनी लाइफ में उतना ही अकेला महसूस किया। उस दौरान मैंने बहुत नीचा महसूस किया और उसकी वजह से मैं बहुत चिड़चिड़ा महसूस करने लगा था। मैं सिर्फ कैजुअल रहना चाहता था और मैंने वैसा ही किया। प्यार में मिले इतने खराब अनुभव के बाद अब मैं अपनी पत्नी के साथ काफी खुश हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : instagram
इन फिल्मों में आएंगे नजर 
विवेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया। विवेक द्वारा अभिनीत फिल्मों में 'साथिया', 'युवा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' आदि शामिल हैं। विवेक अब जल्द ही फिल्म 'कडूवा' में दिखाई देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें