चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
चंकी ने किस्सा सुनाते हुए कपिल से कहा कि उस दिन शूटिंग पूरी करने के बाद हम सभी इटली के एक रेस्तरां में खाने के लिए गए थे। इस दौरान अक्षय ने कहा कि जिसे जो भी खाना है वो खाए, बिल वह चुकाएंगे। फिर क्या था। सभी ने जमकर खाना खाया। इस बीच चंकी पांडे वाशरूम चले गए, लेकिन जब वह वापस लौटे तो सबको गायब देखकर हैरान रह गए। मैनेजर ने चंकी को देखा तो उन्हें रोक लिया और बिल का भुगतान करने के लिए कहने लगा।