बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया के नाम से पॉपुलर अनिल कपूर एक खुली किताब की तरह हैं। उनकी जिंदगी के बारे में किसी से छुपा नहीं है। आज हम अनिल के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आपने कभी सुना हो। आज भले ही अनिल कपूर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका परिवार राज कपूर के गैराज में रहा था। दरअसल, जब अनिल कपूर परिवार के साथ पहली बार मुंबई आए थे तो उन्हें राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा था।
हालांकि बाद में अनिल पूरे परिवार के साथ मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर लेकर रहते थे। अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की लगन के चलते उनके परिवार को एक अच्छी लाइफ मिल पाई। सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा। अनिल ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली डेब्यू फिल्म 1980 में तेलुगु सिनेमा में की थी। यह फिल्म थी 'वामसा व्रुक्षम'। हालांकि, इससे पहले अनिल 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे-तुम्हारे' में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके थे।