फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब अजय देवगन के कारण अभिषेक बच्चन को सड़क पर बितानी पड़ी रात, खाली करना पड़ा रूम

Fri, 24 Sep 2021 07:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिषेक बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों अभिनेताओं ने फिल्मों में भी साथ काम किया है। आपने अक्सर अजय और अभिषेक बच्चन को एक-दूसरे की तारीफ करते हुए सुना होगा। लेकिन, क्या आप वह किस्सा जानते हैं जब अभिषेक बच्चन को अजय देवगन के कारण होटल की जगह फुटपाथ पर सोकर रात बितानी पड़ी। अगर नहीं जानते, तो हम आपको वह घटना बता रहे हैं, जिस कारण अभिषेक बच्चन को अजय देवगन के लिए अपना सामान कमरे से बाहर फेंकना पड़ा और उनको रूम देना पड़ा।

वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन अभिषेक बच्चन के सीनियर हैं। लेकिन दोनों की दोस्ती एकदम पक्की वाली है। ये दोस्ती करीब 23 साल पुरानी है। उस वक्त एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की यारी हुई और दोनों पक्के दोस्त बन गये।
 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की दोस्ती साल 1998 में हुई। यह वह दौर था जब मेजर साब फिल्म की शूटिंग चल रही थी।अभिषेक बच्चन इस फिल्म में बतौर प्रोडक्शन ब्वॉय काम कर रहे थे। उसी वक्त दोनों की दोस्ती हुई जिसका किस्सा अजय और अभिषेक ने साझा किया है। इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग ऑस्ट्रिया में होनी थी। प्रोडक्शन ब्वॉय होने के नाते अभिषेक बच्चन को अजय देवगन को एयरपोर्ट से पिक करना था और उन्हें होटल में ठहराना था।

 
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि अभिषेक बच्चन को अजय देवगन के साथ बैठकर शराब पीनी पड़ी और दोनों की दोस्ती पक्की हो गई। अजय देवगन ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि जब वो ऑस्ट्रिया पहुंचे,  तो होटल में चेक इन के बाद ड्रिंक के लिए नीचे चले गए। उन्होंने अभिषेक को भी ड्रिंक ऑफर की। लेकिन, अभिषेक बच्चन ने उनके साथ ड्रिंक लेने से मना कर दिया।

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन कहां मानने वाले थे? उन्होंने फिर अगले दिन अभिषेक बच्चन को ड्रिंक ऑफर किया। इस पर अभिषेक ने अजय देवगन से कहा कि अगर वो उनके पापा अमिताभ बच्चन को इस बारे में नहीं बताएंगे, तो वो उनके साथ बैठकर ड्रिंक ले सकते हैं। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने अजय देवगन के साथ बैठकर ड्रिंक ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक ने बताया कि उन्हें उस रात शराब पीने की जरूरत क्यों पड़ी? उनका कहना था कि प्रोडक्शन ब्वॉय होने के बाद उनसे लगातार गलतियां हो रही थी। वो अजय देवगन को एयरपोर्ट से होटल ले जाने के लिए कार बुक करना भूल गये थे। इसके बाद मुश्किल से उन्होंने टैक्सी का इंतजाम किया। होटल पहुंचने के बाद उन्हें याद आया कि उन्होंने तो अजय देवगन के लिए रूम ही बुक नहीं किया। इसके बाद अभिषेक ने रूम से अपना सामान बाहर फेंका और अजय देवगन को कमरा दिया। जिस कारण उन्हें वो रात होटल के बाहर फुटपाथ पर बितानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें