फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: महाराष्ट्र में उठी सिनेमाघर खोलने की मांग और कपिल शर्मा शो पर दर्ज हुई एफआईआर, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Fri, 24 Sep 2021 07:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
संजय राउत, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों की कमाई का सबसे ज्यादा हिस्सा दिलाने वाले फिल्म वितरण क्षेत्र मुंबई के साथ साथ पूरे महाराष्ट्र के सिनेमाघर फिर से खोले जाने को लेकर फिल्म निर्माताओं और सिनेमाघर मालिकों ने शिवसेना से गुहार लगाई है। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की सरकार ने राज्य के सिनेमाघरों को खोलने पर पाबंदी जारी रखी है हालांकि देश के तकरीबन सभी राज्यों के सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल चुके हैं और अभी तक इससे किसी तरह की बड़ी परेशानी होने की बात भी सामने नहीं आई है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी सिनेमाघरों के बंद होने से हिंदी फिल्मों के कारोबार पर खराब असर पड़ रहा है और इसके चलते तमाम बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट भी अब आगे खिसकने लगी हैं।


गुहार: महाराष्ट्र के सिनेमाघरों को जल्द से जल्द खोलने की मांग, संजय राउत से मिले फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज
विज्ञापन

2 of 10
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
‘द कपिल शर्मा शो’ अभी कुछ महीनों पहले ही दर्शकों का दोबारा मनोरंजन करने के लिए लौटा है, लेकिन अब कपिल शर्मा शो के मेकर्स अपने एक एक्ट को लेकर मुसीबत में फंसते हुए नजर आ राहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अदालत में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड को देखने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। इस शिकायत में ये आरोप लगाया गया कि एक एपिसोड में शो के कुछ कलाकार मंच पर खुले में शराब पीते हुए अभिनय कर रहे हैं। जबकि उस बोतल पर साफ तौर पर ये लिखा हुआ है ‘शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है’।

विवादों में कपिल शर्मा शो: कोर्ट रूम में शराब पीकर अभिनय करता दिखा था एक्टर, शिकायत दर्ज
विज्ञापन

3 of 10
रानी चटर्जी - फोटो : instagram
भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अदाकारा रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर यूपी से लेकर बिहार और पूरे देशभर के लोगों का दिल जीता। फिल्मों में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। किसी भी मुद्दे पर वो अपनी राय लोगों के सामने रखने से बिलकुल नहीं कतराती हैं।

तस्वीरें: रानी चटर्जी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको हैरान, कभी वजन को लेकर मारे जाते थे ताने

4 of 10
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होते ही दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी। 

KBC 13: शो के सेट पर जैकी और सुनील ने दिखाए अपने फिटनेस मूव्स, दंग रह गए अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

5 of 10
गौरव दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
कई टेलीविजन शोज और फिल्मों का हिस्सा रहे ड्रग्स केस मामले में फंसे टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित मुंबई कोर्ट ने 50000 के मुचकले पर जमानत दे दी है और उन्हें कोर्ट द्वारा ये खास निर्देश दिए गए हैं की वो कोर्ट कि आज्ञा के बिना शहर के बाहर नहीं जाएंगे। इसी के साथ कोर्ट ने उन्हें ये भी निर्देश दिए की हर सोमवार और बुधवार को उन्हें चार्जशीट पूरी होने तक एनसीबी कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि एनसीबी ने गौरव दीक्षित के घर से एमडी और चरस बरामद किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुंबई: कोर्ट ने अभिनेता गौरव दीक्षित को ड्रग्स मामले में दी जमानत, शहर से बाहर न जाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

6 of 10
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स- 2021 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के नॉमिनेशन का एलान किया गया। इसके तहत सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या, कॉमेडियन वीर दास के शो और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नेटफ्लिक्स की फिल्म सीरियस मैन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नॉमिनेट किया गया। इस खबर के सामने आते ही इन कलाकारों ने नॉमिनेशन पर खुशी जाहिर की है। बता दें कि इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज न्यूयॉर्क में 22 नंवबर को 2021 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के विजेताओं का एलान करेगी।

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021: 'आर्या' और 'सीरियस मैन' को मिला नॉमिनेशन, सितारों ने दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन

7 of 10
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने हुनर के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर देती हैं। हालांकि अभिनय के साथ साथ वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। जहां बहुत सी हीरोइनें अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं तो वहीं कुछ अभिनेत्रियां प्लीास्टिक सर्जरी को लेकर भी चर्ची में रह चुकी हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने अपनी सेल्फी साझा की है जिसे देखकर लोग कुछ ऐसे ही कयास लगा रहे हैं।

सेल्फी: रकुल प्रीत सिंह की नई तस्वीर ने फैंस को किया हैरान, यूजर्स बोले- सर्जरी करवा ली क्या?

8 of 10
बिग बॉस 15 में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही हैं। अब तक शो में जा रहे चार कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस सीजन में उमर रियाज, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और डोनल बिष्ट नजर आने वाले हैं। जबकि बाकि कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा होना अभी बाकी है। वहीं इस सीजन शो को जंगल थीम दिया गया है। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे। सलमान ने शो को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन की अवधि 5 महीने की होगी। साथ ही जंगल थीम के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधाएं मिल पाएंगी। अब फैंस बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। 


Bigg Boss 15: 'जंगल' थीम पर होगा बिग बॉस का घर, शो से पहले देखिए इसकी इनसाइड तस्वीरें

9 of 10
रितेश पांडे - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी के गाने इन दिनों देशभर में काफी मशहूर हो रहे हैं। ये सिर्फ बिहार, यूपी और झारखंड तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन गानों को दूसरे राज्य के लोग भी गुमगुनाते दिख जाएंगे। भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' भी ऐसा ही कुछ है। इस गाने के रिलीज के बाद से ही ये गाना चर्चा में बना हुआ है। ये फेमस रैप सॉन्ग अपने मजेदार लिरिक्स के कारण वायरल हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन फिर भी ये गाना टॉप लिस्ट में बना हुआ है। इस गाने पर 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


भोजपुरी: रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज, आपने देखा क्या?
विज्ञापन

10 of 10
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म लगान में केसरिया की भूमिका निभा चुकीं परवीना बानो की आर्थिक स्थिति बदहाल है। उनके पास दवाई खरीदने तक के पैसे नहीं है। उनकी मदद के लिए अभी तक कोई आगे नहीं आया है। 42 साल की परवीना बानो पिछले 11 सालों से बेरोजगार हैं। अपना इलाज कराते हुये उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई है। परवीना बानो ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी तंगहाली और बीमारी के बारे में बताया है।

दुर्दशा: आर्थिक तंगी से गुजर रही है लगान फिल्म की 'केसरिया', दवाई खरीदने तक के पैसे नहीं, 11 सालों से बरोजगार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें