अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन इसका लेटेस्ट एपिसोड जारी किया गया, जिसका शीर्षक 'माचो मिथ्स एंड मॉडर्न मेन' है। इस दौरान नव्या ने अपनी मां श्वेता बच्चन, भाई अगस्त्य नंदा और दादी जया बच्चन के साथ पुरुषों और टॉक्सिसिटी पर चर्चा की। हालांकि, जब नव्या ने महिलाओं के स्वतंत्र महसूस करने और डेट पर खाने के लिए भुगतान करने की इच्छा का विषय उठाया, तो जया ने इसे बेवकूफी करार दे दिया। दिग्गज अभिनेत्री का बयान जबरदस्त सुर्खियों में है।