फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: मां बनीं सोनम कपूर और सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 21 Aug 2022 08:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनम कपूर, आनंद आहूजा, सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता  है। फैंस को भी अपने पसंददीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने की उत्सुक्ता रहती है। ऐसे में वीकली रैप के जरिए हम आपको पूरे हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। एक ओर जहां सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर बेटे का जन्म हुआ है, तो बिपाशा बसु और देबिना बनर्जी ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। वहीं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उन पर गंभीर आरोप लगाए।  तो चलिए बताते हैं आपको 10 बड़ी खबरें..
विज्ञापन

2 of 11
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। 

Good News: शादी के चार साल बाद मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म


 
विज्ञापन

3 of 11
सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : Instagram
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने के बाद से ही जैकलीन फर्नांडीज की मुसीबतें कम होना का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बार-बार अभिनेत्री को सम्मन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जबरन वूसली मामले में नाम आने के बाद से ही अभिनेत्री के हाथ से तेजी से प्रोजेक्ट्स निकलते जा रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज तेजी से काम खोते जा रही हैं। हाल ही में उन्हें बच्चन पांडे और विक्रांत रोणा जैसी फिल्मों में देखा गया था, जो पुराने प्रोजेक्ट्स थे। अनिश्चितता को देखते हुए कोई भी उन्हें नई फिल्मों के लिए साइन नहीं कर रहा है। 

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस ने बढ़ाईं जैकलीन की मुसीबतें, एक्ट्रेस को काम देने से कतरा रहे मेकर्स
 

4 of 11
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दरअसल, देबिना और गुरमीत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अपने पहले बच्चे लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। कुछ लोग देबिना के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें और गुरमीत को बधाई दे रहे हैं, तो कोई पहली प्रेग्नेंसी के चार महीने बाद दोबारा प्रेग्नेंट होने पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

Gurmeet-Debina: बेटी के जन्म के चार महीने बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं देबिना, फैंस बोले- भगवान जब देता है छप्पर...
 
विज्ञापन

5 of 11
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
देश भर में कोरोना के मामलों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच अभिनेत्री शेफाली शाह भी इस खरतनाक वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि हाल ही में शेफाली ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स 2022 में प्राइम वीडियो फिल्म "जलसा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी जीती है।

Shefali Shah: शेफाली शाह हुईं कोरोना से संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी
 
विज्ञापन

6 of 11
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान की निंदा की है। अभिनेत्री ने सलमान खान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इनकी 'पूजा' करना बंद करो प्लीज। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अभिनेता का नाम लिए बिना यहां तक लिख दिया कि "एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।"

Salman Khan: सोमी अली ने सलमान खान पर फिर साधा निशाना, लिखा- महिलाओं को पीटने वाले...

 
विज्ञापन

7 of 11
नूपुर अलंकार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अचानक एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म की राह चुन ली है। नुपूर ने अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में पूरी तरह से संन्यासी जीवन को अपना लिया है। इस बारे में तहकीकात करने पर पता चला है कि नुपूर का हिंदी मनोरंजन जगत से मोह पूरी तरह टूट चुका है और हाल में ही उनके परिवार में घटी कुछ घटनाओं ने उनका ध्यान पूरी तरह से ईश्वर की तरफ लगा दिया है। 

Nupur Alankar: बॉलीवुड से हीरोइन का हुआ मोहभंग, पति को छोड़कर पहना भगवा, संन्यासिन बनकर निकली हिमालय यात्रा पर
 

8 of 11
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर ने इस साल फिल्म 'शमशेरा' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'शमशेरा' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था और रणबीर कपूर की कमबैक फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इस कदर निराश किया था कि बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने महज 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे मेकर्स और रणबीर दोनों को ही बड़ा झटका लगा था। फिल्म रिलीज होने के बाद अब 'शमशेरा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। लेकिन इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए भी कई पापड़ बेलने पड़े हैं। 

Shamshera On OTT: इन शर्तों के साथ ओटीटी पर रिलीज हुई 'शमशेरा', कोर्ट ने दिया जुर्माना भरने का आदेश
 

9 of 11
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बिपाशा और करण के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, तो पति करण भी साथ में पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा-करण के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटोज
 

10 of 11
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कठपुतली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में अक्षय एक बार फिर पुलिस की वर्दी में नजर आने वाले हैं। इस बार वह मर्डर मिस्ट्री सुलाझाते हुए सीरियल किलर को पकड़ते दिखेंगे। बता दें कि बीते दिन इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें यह जानकारी सामने आई थी कि यह फिल्म 2 सिंतबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 

Cuttputlli: अक्षय की फिल्म 'कठपुतली' का दमदार ट्रेलर रिलीज, वर्दी में सीरियल किलर को पकड़ते नजर आएंगे एक्टर


 
विज्ञापन

11 of 11
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' में दिग्गज अभिनेता महिमा चौधरी की एंट्री हो गई है। कंगना ने फिल्म में महिमा का पहला लुक शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म में महिमा, भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि पुपुल जयकर, गांधी-नेहरू परिवार की बेहद करीबी, और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दोस्तों में से एक रही थीं।

Emergency: फिल्म 'इमरजेंसी' में पुपुल जयकर का किरदार निभाएंगी महिमा चौधरी, सामने आया पहला लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें