सिनेमाजगत में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया होता रहता है जो सुर्खियां बटोरता है। बॉलीवुड में ये हफ्ता भी काफी चर्चाओं से भरा रहा। इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रणवीर सिंह का न्यूज फोटोशूट रहा, जो कि उन्होंने एक मैग्जीन के लिए करवाया था। वहीं भाभीजी घर पर हैं के अभिनेता दीपेश भान का अचानक निधन हो गया। इसके अलावा सुष्मिता और ललित मोदी के अफेयर पर भी बीते हफ्ते खूब चर्चा हुई। तो चलिए जानते हैं बीते हफ्ते कौन-कौन सी खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।