फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: रणवीर सिंह पर FIR दर्ज और लव रंजन की फिल्म का सेट जलकर खाक, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 31 Jul 2022 09:31 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Weekly Wrap - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति का तरह सिनेमा में भी रोज कुछ न कुछ घटता रहता है। कभी किसी फिल्म का हिट या फ्लॉप होना, किसी का फोटोशूट तो किसी के बयान से हंगामा मचना तय है। बीते हफ्ते भी सिनेमाजगत में कई बड़ी घटनाएं जिनसे खूब हंगामा मचा है। रणवीर सिंह अपने न्यूज फोटोशूट की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। यहां तक कि उनपर अश्लीलता फैलाने को लेकर एफआईआर तक दर्ज हो गई है। वहीं तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड माफिया का राज खोला है। तो चलिए आपको बताते हैं बीते हफ्ते में कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं हुईं। 
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी स्थित चित्रकूट मैदान में आग लग गई थी। मैदान में लगी इस आग की वजह से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की अनाम फिल्म का सेट भी जलकर खाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान हादसे में एक फायर फाइटर की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। आग की दुर्घटना में घायल हो गए फायर फाइटर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अब इस पूरे हादसे पर वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड वॉकी टॉकी अटेंडेंट, फायर फाइटर एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है।

Fire Break: सेट पर आग के बाद बढ़ीं लव रंजन की मुश्किलें, FIR और 50 लाख के मुआवजे की मांग

विज्ञापन

3 of 11
तनुश्री दत्ता और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से ही चर्चाओं में आई हैं। दरअसल, तनुश्री दत्ता ने कुछ घंटे पहले ही लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड माफिया का जिक्र किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इनकी फिल्मों को बैन करने की भी अपील की है।

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड माफिया का राज, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में...
 

4 of 11
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आज ही के दिन साल 2008 में शुरू हुए इस सीरियल ने अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। हंसी- मजाक से भरा यह शो लंबे समय से ना सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि शो के जरिए कई गंभीर मुद्दों को भी उजागर करता रहता है। बीते 14 सालों से इस शो और इसके कलाकारों को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी इस शो का जादू पहले की ही तरह बरकरार है।

TMKOC: कहां से आई तारक मेहता की कहानी और कैसे जीता लोगों का दिल? 14 साल पूरे होने पर टीम ने सुनाया हर किस्सा

विज्ञापन

5 of 11
प्रभास, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सदस्यों ने मंगलवार को पत्र जारी करते हुए इस बात का एलान किया है कि एक अगस्त से शुरू होने वाली फिल्मों की शूटिंग अब नहीं होगी। सभी फिल्मों की शूटिंग तब तक शुरू नहीं होगी जब तक प्रोड्यूसर्स अपनी समस्याओं के समाधान खोज नहीं लेते हैं। बता दें कि आरआरआर, केजीएफ 2 और कुछ अन्य फिल्मों को छोड़कर पिछले कुछ हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों के खराब प्रदर्शन की वजह से 'एक्टिव तेलुगू प्रोड्यूसर्स गिल्ड (ATPG)' काफी चिंतित हैं। इसलिए उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री को पुनर्गठित करने, फिल्म बजट, ओटीटी रिलीज और थिएट्रिकल रिलीज सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। 

South Cinema: खतरे में तेलुगू इंडस्ट्री! अगस्त से रोकी गई शूटिंग, प्रभावित होंगी प्रभास-महेश बाबू की फिल्में

विज्ञापन

6 of 11
पारस कलनावत, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शो का एक मुख्य किरदार अब इसका हिस्सा नहीं रहा है। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है और शो में अनुपमा के बेटे समर का किरदार निभा रहे पारस कलनावत को निकाल दिया गया है। एक्टर का राइवल चैनल पर शुरू हो रहे एक शो को साइन करने के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।

Paras Kalnawat: 'अनुपमा' में अब नजर नहीं आएंगे पारस कलनावत, मेकर्स ने रातों-रात कर दी ‘समर’ की शो से छुट्टी
विज्ञापन

7 of 11
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने इस व्यक्ति को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Katrina-Vicky: विक्की-कटरीना को धमकी देना सनकी आशिक को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाया पुलिस कस्टडी का फरमान

8 of 11
टीएफसीसी, पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (टीएफसीसी) ने कल एक बैठक बिठाई। दरअसल, यह बैठक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में चल रही टिकट कीमतों में बढ़ोतरी, ओटीटी रिलीज संबंधी अन्य परेशानियों के मद्देनजर रखी गई थी। कल बैठक में जिस मसले पर गहन चर्चा की गई, वह टीकट के दामों में बढ़ोतरी, ओटीटी विंडो और इनके संबंध में हुए कुछ कड़े कार्यान्वयन से संबंधित थी।

TFCC: 'पुष्पा' की सफलता के बाद टीएफसीसी ने दिया टिकट की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव, ओटीटी के संबंध में कही ये बात

9 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने जबसे अपना यह फोटोशूट कराया है, जिस पर लोगों और फिल्मी सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि न्यूड फोटोशूट के लिए अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की गई है। अभिनेता की न्यूड तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इतना ही नहीं उन पर कई तरह के मीम्स भी वायरल होने लगे थे। लेकिन अब इस मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस के पास एक आवेदन दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत

10 of 11
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने स्वयंवर को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते लंबे समय से अपने हमसफर की तलाश कर रहे गायक की खोज अब पूरी गो चुकी है। नेशनल टेलीविजन पर सिंगर ने अपनी दुल्हनिया चुन ली है। मीका सिंह के स्वयंवर मीका दी वोटी के फिनाले में गायक ने अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया है। शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रांतिका दास और नीत महल फाइनलिस्ट बने थे। लेकिन दोनों को मात देते हुए आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का यह स्वयंवर जीत लिया है।

Mika Di Voti: मीका सिंह को मिली जीवनसाथी, इस अभिनेत्री के गले में डाली वरमाला

विज्ञापन

11 of 11
रणवीर सिंह, जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता ने एक मैगजीन के लिए बिना कपड़े पहने फोटोशूट करवाया था और उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हालांकि, रणवीर को लोगों ने खूब ट्रोल किया। वहीं, अब रणवीर के बाद हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने बोल्ड फोटोशूट करवाकर तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री की तस्वीरें फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं।   

Jennifer Lopez: रणवीर सिंह के बाद इस हीरोइन का बोल्ड फोटोशूट वायरल, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें