फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumtaz Birthday: अपनी फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलती थीं मुमताज, इस बड़े एक्टर को गिफ्ट की थी मर्सिडीज

Sun, 31 Jul 2022 09:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मुमताज अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बतौर बला कलाकार अपनी अभिनय पारी शुरू कर दी थी। हालांकि, अभिनेत्री का शुरुआती करियर काफी संघर्ष भरा रहा। लेकिन, पहली हिट फिल्म मिलने के बाद इनका करियर खूब परवान चढ़ा। फिर तो इनकी सफलता का आलम यह हुआ कि ये अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बनीं। इतना ही नहीं, इन्होंने सदी के शहशांह अमिताभ बच्चन को उस दौर में मर्सिडीज कार भी तोहफे में दी थी। आज  मुमताज का जन्मदिन है। आइए जानते हैं इनके बारे में....
विज्ञापन

2 of 4
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
12 साल की उम्र में शुरू किया करियर
दिग्गज अभिनेत्री मुमताज के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुमताज के माता-पिता ईरान के रहने वाले थे। मुमताज के जन्म के एक साल बाद इनके माता-पिता ने तलाक ले लिया था। गरीबी की वजह से मुमताज और उनकी बहन ने फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था। मुमताज ने महज 12 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। मगर उनका सफर इतना आसन नहीं था। बताया जाता है कि शुरुआती दिनों में वह अपनी छोटी बहन मल्लिका के साथ स्टूडियोज के चक्कर लगाया करती थीं और किसी भी तरह के छोटे-मोटे रोल के लिए राजी हो जाया करतीं। मुमताज ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टंट अभिनेत्री के रूप में की थी।
विज्ञापन

3 of 4
मुमताज
दारा सिंह के साथ से चमकी किस्मत
बतौर लीड मुमताज की पहली फिल्म 'गहरा दाग' थी, जो 1963 में आई थी। साल 1963 में ही आई एक फिल्म 'फौलाद' में मुमताज ने दारा सिंह के अपोजिट काम किया था। इसी फिल्म ने मुमताज के करियर को रफ्तार दी और फिर उनके पास फिल्मों की लाइन लगने लगीं। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा था, 'दारा सिंह के साथ काम करने के बाद मेरे पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। मैं उनकी हमेशा शुक्ररगुजार हूंगी।' इसके बाद मुमताज ने दारा सिंह के साथ करीब 16 फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौर में दारा सिंह एक फिल्म के लिए बतौर फीस 4.5 लाख रुपए लेते थे। वहीं मुमताज एक फिल्म के लिए 2.5 लाख रुपए चार्ज करती थी। उस दौर में इतनी रकम लेने वाली मुमताज पहली एक्ट्रेस थी। इस तरह वे हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं।
विज्ञापन

4 of 4
मुमताज - फोटो : Social Media
साल 1973 में मुमताज ने अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म में काम किया। कहा जाता है कि तब अमिताभ इंडस्ट्री में नए थे। उस दौर में भी मुमताज मर्सिडीज कार लेकर सेट पर आती थी। उस दौरान मुमताज अकेली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनके पास इतनी महंगी कार थी। वहीं बिग बी साधारण कार से सेट पर आते थे। एक दिन सेट पर अमिताभ अपने साथ बैठे लोगो से कहा की एक दिन उनके पास भी मर्सिडीज होगी। जब मुमताज को पता चला की अमिताभ मर्सिडीज जैसी गाड़ी की चाह रखते है तो उन्होंने अमिताभ को अपनी मर्सिडीज गिफ्ट कर दी थी। शूटिंग खत्म होने के बाद मुमताज अमिताभ की कार लेकर घर चली गई थीं, जबकि उसकी जगह पर उन्होंने अपनी मर्सिडीज की चाभी रख दी थी। अमिताभ इस बात से हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें