फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: ओपनिंग डे पर थुनिवु-वरिसु में जबरदस्त भिड़ंत, चौथे हफ्ते में भी नहीं थमी अवतार 2 की रफ्तार

Thu, 12 Jan 2023 07:53 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
थुनिवु, वरिसु, अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
नए साल के दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की दो फिल्मों ने दस्तक दे दी है। साल के शुरुआती हफ्ते में जहां कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी और लोगों को पुरानी ही फिल्मों से काम चलाना पड़ा। वहीं, अब पोंगल के अवसर पर साउथ के सुपरस्टार विजय की 'वरिसु' और अजीत की 'थुनिवु' ने दस्तक दे दी है। वहीं, जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने बाजी मारी...
विज्ञापन

2 of 6
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया
वरिसु 
वम्सि पैदिपल्ली द्वारा निर्देशित 'वरिसु' में विजय ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 22.60 करोड़ रुपये रहा। इसमें से सबसे ज्यादा कमाई तमिलनाडु में 17 करोड़ और उसके बाद कर्नाटक में 5 करोड़ रुपये हुई।

Golden Globe Award 2023: RRR से पहले गोल्डन ग्लोब में किसने मारी बाजी? जानें अवॉर्ड्स की शुरुआत से लेकर सबकुछ
विज्ञापन

3 of 6
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया
थुनिवु
डायरेक्टर एच विनोद की 'थुनिवु' में अजीत मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अजीत की फिल्म की टक्कर की विजय की 'वरिसु' से हुई। ओपनिंग डे पर दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर रही। 'थुनिवु' ने पहले दिन 22.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Tunisha Sharma Case: शीजान खान की जमानत पर 13 जनवरी को आएगा फैसला, एक्टर के वकील ने किया यह बड़ा दावा

4 of 6
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को दर्शकों को बढ़िया रिस्पांस मिला है। फिल्म पहले ही दिन से शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज का यह चौथा हफ्ता चल रहा है और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। बुधवार को फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 379.75 करोड़ हो गई है।

TMKOC: क्या पूरी होने जा रही है गोकुलधाम सोसायटी! मेकर्स ने मिसिंग किरदारों को कास्ट करने का उठाया बीड़ा
विज्ञापन

5 of 6
वेड - फोटो : Instagram
वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'वेड' की अच्छी कमाई जारी है। इस मराठी फिल्म से रितेश देशमुख ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की है। फिल्म ने बुधवार को 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 38.68 करोड़ रुपये हो गया है। 

Bollywood Actors: जब लुक्स की वजह से रिजेक्ट हो गए थे ये सुपरस्टार, लिस्ट में शाहरुख-अमिताभ तक शामिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दृश्यम 2
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए सात हफ्ते हो चुके हैं और अब इसकी कमाई में गिरावट आ रही है। करोड़ों रुपये में कमाई कर रही फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में आ गया है। वहीं, फिल्म अब तक लगभग  240 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

Arun Govil:  'भगवान' के रूप में अरुण के नाम की माला जपते थे लोग, लेकिन अभिनेता ने किरदार के लिए चुकाई भारी कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें