फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wednesday Box Office: लाखों में सिमटी 'फाइटर' की कमाई, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने किया इतना कारोबार

Thu, 22 Feb 2024 09:29 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण स्टारर 'फाइटर' और रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' दर्शकों का मनोरंजन करा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में हमेशा कोई न कोई फिल्म लगी रहती हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण स्टारर 'फाइटर' और रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और  'फाइटर' कुछ ही समय पहले रिलीज हुई है। वहीं 'फाइटर' जनवरी से दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं बुधवार को इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा....
विज्ञापन

2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। दर्शकों को फिल्म में शाहिद-कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार दोनों सितारे साथ में पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है। 

Kangana Ranaut: मर्दों की पॉलिथीन बैग से तुलना करने पर ट्विंकल पर बरसीं कंगना, कहा- सोने की थाली में करियर...
विज्ञापन

3 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म की कमाई 60 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। फिल्म की कमाई धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ने 13वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आगामी हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में भी दस्तक देने वाली है। ऐसे में इसकी कमाई पर काफी असर पड़ सकता है।

4 of 5
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण की फिल्म 'फाइटर' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण रोमांस करते हुए नजर आए हैं। दोनों का पहली बार साथ में पर्दे पर आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। हालांकि अब फिल्म की कमाई लाखों में सिमट के रह गई है। 28वें दिन फिल्म ने महज 60 लाख का कारोबार किया। इसी के साथ ही 'फाइटर' ने 208.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सलाम
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' ने शुरुआत से अपनी पकड़ बनाई हुई थी। हालांकि, अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में असफल साबित हो रही है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' एक हफ्ते में ही फ्लॉप की कगार पर नजर आ रही है। 13वें दिन 'लाल सलाम' ने 16 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कमाई 16.97 करोड़ रुपये हो गई है।  

पहले दोस्ती, फिर प्यार, ऐसे करीब आए थे रवीना-अनिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें