मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, तीसरी तस्वीर में सूरज नांबियार मौनी रॉय की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। ये पल यकीनन इन दोनों के लिए सबसे खास रहा होगा। ऐसे ही आगे की तस्वीरों में भी मौनी और सूरज अपनी शादी की रस्मों को पूरा कर रहे हैं। मौनी रॉय ने अपनी बंगाली शादी में लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना है, जिस पर गोल्डन कलर का वर्क काफी खूबसूरत लग रहा है। इस लहंगे के साथ मौनी ने ग्रीन कलर की ज्वैलरी को पेयर किया है, जिससे उनके लुक में चार चांद लग गए हैं। मौनी रॉय के लुक की तरह उनका दुपट्टा भी काफी ज्यादा खास है। एक्ट्रेस के दुपट्टे पर आयुष्मती भव: लिखा हुआ है।