साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने तलाक का एलान कर फैंस के बीच हंगामा मचा दिया था। हालांकि, अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं लेकिन समय-समय पर दोनों से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि नागा चैतन्य के पिता और सामंथा के ससुर नागार्जुन अक्किनेनी ने दोनों के तलाक पर प्रतिक्रिया दी है।
नागार्जुन अक्किनेनी ने रिपोर्ट को बताया बकवास
वहीं, अब नागार्जुन अक्किनेनी ने इन रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि इस तरह की सभी रिपोर्ट गलत है। अभिनेता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस तरह की रिपोर्ट्स को पूरी तरह से बकवास बताया है और उन्हें शेयर ना करने का अनुरोध किया है।