जब से फिल्म 'इत्तेफाक' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स भी इसे लाइमलाइट में बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक 'बिहाइंड द सीन' वीडियो सामने आया है जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू के सदस्य मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: सस्पेंस और थ्रिल से फुली लोडेड है सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी का ये 'इत्तेफाक'
विज्ञापन
2 of 5
इत्तेफाक
- फोटो : self
फिल्म के सेट पर रिकॉर्ड किये गए इस वीडियो में सिद्घार्थ मल्होत्रा ने मजाक करने के चक्कर में ऐसी हरकत कर डाली कि सोनाक्षी सिन्हा झेंप गईं।
He is GUILTY, guilty of making us laugh on the sets of #Ittefaq! 😂 @s1dofficial @aslisona #IttefaqThisFriday #IttefaqNov3 A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent) on Oct 30, 2017 at 3:30am PDT
(लेकिन सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं, सोनाक्षी ने खुद ऐसा काम किया है कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अगली स्लाइड में जानें पूरा मामला)
विज्ञापन
3 of 5
Sonakshi Sinha
फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट पर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसी अटपटी ड्रेस पहन ली जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं। वैसे को 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी इस सफेद शर्ट और पेंसिल स्कर्ट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं लेकिन घुटने के ठीक ऊपर सफेद रंग का कपड़ा नजर आ रहा है जो उनके पूरे लुक को बिगाड़ रहा है। ये वाकई कपड़े की डिजाइन है या फिर किसी चोट को छुपाने के लिए पट्टी लगाई गई है? कुछ समझ नहीं आ रहा!
4 of 5
Ittefaq
सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'इत्तेफाक' का साल 1969 में आई राजेश खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' की रीमेक है।
फिल्म 'करीब', 'मिशन कश्मीर' और 'संघर्ष' जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर अभय चोपड़ा फिल्म 'इत्तेफाक' का रीमेक लेकर आ रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होगी।