Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा जहां रॉयल चैलेंजर्स को चियर-अप करने पहुंचीं, वहीं प्रीति जिंटा अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब का हौसला बढ़ाती नजर आईं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। इससे पहले विराट का मुकाबला शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। उस मैच में अनुष्का नहीं गईं थीं। विराट भी वह मैच हार गए थे।