फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wajid Khan Death: संगीतकार वाजिद खान का निधन, टूट गई साजिद- वाजिद की जोड़ी

Mon, 01 Jun 2020 11:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद- वाजिद के नाम से जानी जाती है। वाजिद के निधन की वजह उनकी किडनी में समस्या बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।'
विज्ञापन

2 of 5
साजिद और वाजिद - फोटो : Social Media
साजिद- वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एलबम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घटा', 'चुपके से कोई' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गानों में संगीत दिया है।

विज्ञापन

3 of 5
साजिद और वाजिद - फोटो : Social Media
साजिद-वाजिद ने 'क्या यही प्यार है', 'गुनाह', 'चोरी चोरी', 'द किलर', 'शादी करके फंस गया यार', 'जाने होगा क्या' और 'कल किसने देखा है' जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया। इन सभी फिल्मों के संगीत को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

4 of 5
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : Social Media
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की कई फिल्मों में संगीत दिया। इनमें 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'तेरे नाम', 'गर्व', 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'वांटेड', 'मैं और मिसेज खन्ना', 'वीर', 'दबंग', 'नो प्रॉब्लम' और 'एक था टाइगर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साजिद और वाजिद - फोटो : Social Media
साजिद-वाजिद ने रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार', 'सा रे गा मा पा 2012', 'बिग बॉस सीजन चार' और 'बिग बॉस छह' के लिए टाइटल ट्रैक भी तैयार किया था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के चौथे सीजन के थीम म्यूजिक 'धूम धूम धूम धड़ाका' को भी तैयार किया था, इसके टाइटल ट्रैक को वाजिद खान ने गाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें