फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीजे वाले बाबू' गाने से मशहूर हुईं थीं हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा, जानें उनके बारे में ये पांच खास बातें

Mon, 01 Jun 2020 10:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई की थी। अब जल्द ही नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या माता-पिता बनने वाले हैं। इस जोड़े ने रविवार को इस बात की घोषणा की। नताशा स्टेनकोविक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने प्रेग्नेंट होने की तस्वीर साझा की थी। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में आज हम आपको नताशा स्टेनकोविक से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक मॉडल के तौर पर कदम रखा था। नताशा स्टेनकोविक ने शुरुआत में कई विज्ञापनों में लिए काम किया। इसके बाद उन्हें पहली बार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में देखा गया था। इस फिल्म में नताशा स्टेनकोविक ने 'आयो जी' गाने पर डांस किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक को दर्शकों के बीच असली पहली पहचान मशहूर रैपर और गायक बादशाह के 'डीजे वाले बाबू' गाने से मिली। इस गाने में वह बादशाह के साथ डांस करती हुई दिखाई दी थीं। यह गाना साल 2015 में आया था। दर्शक आज भी नताशा स्टेनकोविक के इस गाने को खूब पसंद करते हैं।

4 of 5
नताशा स्टेनकोविक, ऐली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा नताशा स्टेनकोविक ने छोटे पर्दे पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रही थीं। इसके अलावा नताशा स्टेनकोविक पिछले साल डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन नौ में भी नजर आ चुकी हैं। नच बलिए नौ में वह अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड और टीवी कलाकार ऐली गोनी के साथ थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस फिल्म में अभय देओल की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म 'जीरो' साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें