फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: विवेक अग्निहोत्री ने उठाया वास्तविक दर्द का फायदा, द कश्मीर फाइल्स पर गुलशन देवैया का कटाक्ष

Thu, 27 Jun 2024 09:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता गुलशन देवैया ने 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए विवेक अग्निहोत्री पर कटाक्ष किया है। साथ ही निर्माता पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
गुलशन देवैया-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया था। महज 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 252.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दर्शकों और समीक्षकों समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी इसे सराहा था। हालांकि, अब इसके आलोचकों में एक और नया नाम जुड़ गया है। अभिनेता गुलशन देवैया ने लोगों के पुराने दर्द को कुरेदने के लिए फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आलोचना की है। 
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम
गुलशन देवैया 'हेट स्टोरी' पर फिल्म निर्माता के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, उन्हें निर्माता की मार्केटिंग करने का तरीका पसंद नहीं आया। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, 'वह एक मार्केटिंग आदमी हैं और उनके बहुत सारे अनुयायी हैं। एक फिल्म निर्माता और एक लेखक के रूप में वह अब बेहद सफल हैं। लेकिन हां, कुछ चीजें हैं जिनकी मैं आलोचना करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम
गुलशन देवैया ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं द कश्मीर फाइल्स के बारे में जो उदाहरण लिख रहा था, उसमें उन लोगों के बहुत सारे फुटेज का उपयोग किया गया है जो उस दर्द से गुजरे हैं। जिन लोगों ने फिल्म देखी, उन्हें कश्मीरी पंडितों के पलायन का समय और उनके साथ क्या-क्या हुआ, याद आ गया। इसलिए वे उसे प्रचार के तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह शोषण है।'

Kartik Aaryan: कार्तिक ने साझा किया मुरलीकांत पेटकर से मुलाकात का किस्सा, बोले- 'चंदू चैंपियन' बन जीवन हुआ सफल

4 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, 'आप किसी के वास्तविक दर्द और आघात का फायदा उठा रहे हैं। मुझे लगता है कि आप अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए पलायन का दर्द झेल चुके कश्मीरी पंडितों की वास्तविक भावनाओं का शोषण कर रहे हैं। इस एक बात पर मैं उस फिल्म को लेकर क्रिटिकल हूं। अन्यथा, यह एक अच्छी फिल्म थी और मुझे लगता है कि वह एक अच्छे निर्देशक हैं।'

Kalki 2898 AD: असल जिंदगी के अलावा 'कल्कि 2898 एडी' में मां बनीं दीपिका, 'सुमति' बन बटोरीं दर्शकों की तालियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'द कश्मीर फाइल्स' का निर्माण विवेक अग्निहोत्री ने अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और जी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार, प्रकाश बेलावादी, मृणाल कुलकर्णी और चिन्मय मंडलेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह कथित तौर पर 1990 के आसपास घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के बीच की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म के लिए विवेक को राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार मिला।

Baby John: खतरनाक अंदाज, खुले बिखरे बाल, 'बेबी जॉन' के नए पोस्टर में दिखा वरुण धवन का सबसे अलग अवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें