विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : social media
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा आज एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पर फूटा। दरअसल, उनकी फ्लाइट तकरीबन डेढ़ घंटे लेट थी, जिसने उन्हें परेशान कर दिया। इतना ही नहीं फ्लाइट में देरी की शिकायतों के अलावा उन्होंने कहा कि शौचालय भी साफ नहीं थे। इंडिगो फ्लाइट की ऐसी हालत देखकर विवेक अग्निहोत्री अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सके और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना गुस्सा निकाला।