फातिमा सना शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रहीं फातिमा सना शेख का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बेहद सीखने वाला अनुभव रहा है। फातिमा ने कहा, 'फिल्म 'सैम बहादुर' तमाम दर्शकों तक पहुंचेगी और लोगों को प्रेरित करेगी। एक पूरी पीढ़ी सैम मानेकशॉ के बारे में नहीं जानती है। मैं भी नहीं जानती थी। फिल्मों के जरिए आप वास्तविक जीवन के नायकों की खोज करते हैं'।