फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Vaccine War: 'द वैक्सीन वॉर' के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, वीडियो साझा कर भड़के विवेक अग्निहोत्री

Mon, 02 Oct 2023 11:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने 2022 में अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, यह फिल्म विवादों में घिरी रही, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसका बजट 15 करोड़ रुपये था और फिल्म ने 252.90 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। वहीं अब निर्देशक अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन इस फिल्म पर भी विवाद के बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
द वैक्सीन वॉर - फोटो : Social media
आज सोमवार, दो अक्तूबर को विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें लोगों के एक बड़े समूह को एक सिनेमा हॉल के सामने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। उन्हें अपने हाथों में कुछ पेम्प्लेट्स पकड़े देखा जा सकता है, जबकि पुलिसकर्मी स्थिति को शांत करने की पूरी कोशिश कर रहे थे। इसके बाद वहां भीड़ भी जमा हो गई। विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुझे अभी 'द वैक्सीन वॉर' के विरोध का एक वीडियो मिला है। अगर लोग साफ-सुथरे हैं तो उन्हें गुस्सा क्यों आ रहा है?”



Rajshri Debut Directors: राजश्री की चौखट से चमके ये आठ नए निर्देशक, ‘दोनों’ में इस हफ्ते अवनीश का इम्तिहान

 
विज्ञापन

3 of 5
सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई ने हाल ही में "द वैक्सीन वॉर" पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने एक महत्वपूर्ण विषय को दिखाने के लिए फिल्म की प्रशंसा की और लिखा, "मैंने कल कितनी शानदार फिल्म देखी, 'द वैक्सीन वॉर'। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री के जरिए एक प्रभावी सिनेमा कथा है। सच्ची कहानी पर आधारित वास्तव में एक भावनात्मक यात्रा। पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई। प्रत्येक भारतीय को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।''

Wake Up Sid: रणबीर सिंह-कोंकणा सेन की फिल्म 'वेक अप सिड' के 14 साल पूरे, अभिनेत्री ने किया सीक्वल की ओर इशारा!

4 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें फिल्म की कहानी के बारे में तो 'द वैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने कोविड-19 के लिए सबसे प्रभावी और सबसे तेज वैक्सीन बनाई है। इस फिल्म में वैक्सीन के लिए भारतीय वैज्ञानिकों और महिलाओं की टीम ने कैसे अपनी जान जोखिम डाली उस कहानी को दिखाया गया है। फिल्म भी धीरे-धीरे लोगों का दिल जीत रही है और अपनी छाप छोड़ रही है।

Pratik Gandhi: फिर जमेगी हंसल मेहता-प्रतीक गांधी की जोड़ी, अगली वेब सीरीज में यह किरदार निभाएंगे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द वैक्सीन वॉर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा, राइमा सेन, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में हैं। पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा द्वारा निर्मित यह फिल्म 28 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने की करीना कपूर की फिल्म 'जाने जां' की तारीफ, निर्देशक के साथ किया मजाक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें