मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से ये उतनी ही अलग है। यहां पर्दे पर एक दूसरे के साथ प्यार से पेश आने वाले सितारे असल में एक-दूसरे के दोस्त हैं या नहीं इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल सा हो जाता है। इस चकाचौंध भरी में दुनिया में पल भर में रिश्ते बदलते हैं और उसी तरह कुछ सितारों के बीच विवाद भी हो जाते हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। 'विवाद बॉलीवुड के' में हम आपको मनोरंजन जगत के कुछ ऐसे ही विवादों से रूबरू कराते हैं, जो खूब चर्चा में रहे हैं। तो चलिए आज पेश है आमिर खान और शाहरुख खान से जुड़ा यह विवाद...