प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों और फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्मों में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में वह रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। इसके बाद अभिनेत्री दुबई में अपना वीकएंड मनाने पहुंची थीं, जहां से उन्होंने खूब तस्वीरें साझा की थीं। अब अभिनेत्री एकबार फिर से अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें गुलाबी ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।